Today Rashifal

Aries (मेष)
Jul 28, 2016
पॉजिटिव -  आज आप किसी अच्छी खबर की जरूरत महसूस करेंगे। इस सिलसिले में एक नेटवर्क भी बन सकता है। चंद्रमा आज कुंडली के धन भाव में रहेगा। आज आपकी प्रतिभा से ही आपकी इज्जत बढ़ेगी। ऐसे काम आपको दिए जा सकते हैं, जिन्हें सिर्फ  आप ही कर सकते हैं। किसी विवाद को सुलझाने में आपकी दक्षता का प्रयोग किया जाएगा। आज आपको कई लोगों और कई तरह के मामलों का सामना करना पड़ सकता है। आप स्वयं पर नियंत्रण रखेंगे। पैसों का अगर कोई मामला किसी के साथ उलझा हुआ है, तो आज आप उस पर सीधी बात करने में संकोच न करें। आज आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। हर जरूरी बात अपने पार्टनर से शेयर करें,  लेकिन बात करने का तरीका भी ठीक रखें। टेंशन खत्म होगा, नए आइडिया सामने आ सकते हैं।

नेगेटिव - आप किसी काम की जिद करेंगे तो काम बिगड़ भी सकता है। इच्छा न होते हुए भी थोड़ा बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। लोग आपको इतनी सलाह देंगे कि आप किसी भी फैसले पर पहुंचने में समस्या महसूस कर सकते हैं। ऑफिस में आज आप अपने से किसी बड़े आदमी से उलझने का पूरा मन भी  बना सकते हैं।

लव- पार्टनर अति संवेदनशील हो सकता है। आज आप सोच समझकर बोलें।

करियर-  आज काम का बोझ भी आपको परेशान कर सकता है। जायदाद की समस्या का समाधान भी आज हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहेगा।

हेल्थ- आपकी सेहत अच्छी रहेगी। थकान भी दूर होगी।
Taurus (वृष)
Jul 28, 2016
पॉजिटिव - आपका विनोदी स्वभाव अपने चरम पर होगा और आप कई समस्याओं को सिर्फ  हंसी-मजाक से ही सुलझा लेंगे। पार्टनर को समय दें। आज ऑफिस में काम करते समय भी आपका ध्यान अपने पार्टनर की ओर लगा रह सकता है। पैसों की स्थिति पर आज आपको गंभीरता से विचार भी करना होगा। आज आपने जो सोच रखा है वो हो जाएगा। मानसिक शांति रहेगी। मेहनत कम है। परिणाम आपका दिल खुश कर देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के सेहत पर ध्यान दें।

नेगेटिव - पार्टनर आज थोड़ा असुरक्षित महसूस करेगा, लेकिन आज आप प्रेम संबंधों में अपनी ओर से कोई पहल न करें,  दिनचर्या में छोटी-मोटी असावधानी होने से सरल काम भी कठिन हो सकते हैं। आप खुद भी अपनी चिंताएं और परेशानियां बताने के लिए उतावले हो सकते हैं। किसी के साथ पैसों को लेकर कोई विवाद भी हो सकता है। आज आप अपनी जिद पर न अड़े रहें। असंभव चीजों के सपने भी न देखें।

लव- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान रहेगा।

करियर-  स्थायी संपत्ति खरीदने में जल्दबाजी करने से बचें। व्यापार में सफलता मिलेगी। कोई बड़ा फैसला न करें। व्यावसायिक विषयों के छात्रों को आसानी से सफलता मिल सकती है।

हेल्थ- गले के रोग हो सकते हैं। बीमारियां भी हो सकती है। सावधान रहें।
Gemini (मिथुन)
Jul 28, 2016
पॉजिटिव - किसी दूर स्थान से करियर संबंधित कोई समाचार मिल सकता है, जो आपको खुश कर सकता है। साथ काम करने वाले आज आपके लिए भाग्यशाली भी साबित हो सकते हैं। आज कुछ ऐसे लोगों के साथ आपकी बातचीत होगी, जो आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी। बातचीत करके बीच का रास्ता निकाल लें। वित्तीय लाभ का रास्ता आज बन जाएगा। आज जो चल रहा है उसे चलने दें। आपको कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है। आपका ध्यान पैसों के हिसाब-किताब पर रहेगा। निवेश के अवसर भी मिल सकते हैं। आपसी विचार-विमर्श और सहयोग से प्रसन्नता मिलेगी।

नेगेटिव - आज आप अपनी योजनाओं में ज्यादा फेरबदल न करें। दिन व्यस्त और कामकाज भरा रहेगा। आप किसी जिम्मेदारी से इनकार भी कर सकते हैं। आपके साथ कोई समस्या भी हो सकती है। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। एकाग्रता की कमी भी हो सकती है और कुछ काम करने में परेशानियां भी आ सकती है।

लव- पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। घर पर शांति रखें। संतान पर नाराज न हों, हो सकता है उनकी तबियत ठीक न हो।

करियर-  बिजनेस संबंधित कानूनी विवादों का निपटारा होगा। व्यापार लाभदायी रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता के योग हैं।

हेल्थ- सेहत के प्रति लापरवाही न करें। बड़ी परेशानी भी हो सकती है।
Cancer (कर्क)
Jul 28, 2016
पॉजिटिव - जो लोग आपका विरोध करने की कोशिश करेंगे वो आपके सामने थोड़े कमजोर भी हो सकते हैं। इससे आपको अपनी बात पर टिके रहने का मौका मिल जाएगा। आप में ऊर्जा बहुत रहेगी। आप बहुत सारे काम निपटाना चाहेंगे। मानसिक सुस्ती खत्म हो जाएगी। आपको कोई ऐसा काम या नौकरी मिल सकती है, जो मानसिक तौर पर आपको व्यस्त रखेगी। आपके लिए दिन अच्छा है। परिवार या प्रेमीजनों के साथ कोई अनबन थी तो आज उसका समाधान करने का भी बहुत अच्छा मौका आपको मिल सकता है। पैसों के मामले में कोई आपको कारगर सलाह दे सकता है। एकाउंट्स से संबंधित अपने कागजात आप पहले ही तैयार रखें। सोच समझ कर किए कामों से कोई अटका काम पूरा होगा।

नेगेटिव - आप सावधान रहें और ज्यादा जिद न करें। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में आप अति कर सकते हैं। थोड़ा आत्मनियंत्रण रखें। कोई नई गलतफहमी भी  पैदा हो सकती है। साथ के या आसपास के कुछ लोग आपकी बुराई कर सकते हैं।

लव- पार्टनर बिना कहे आपके दिल की बात समझेगा। आपका प्यार बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

करियर- अच्छी ग्राहकी होगी। कार्यस्थल पर जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है। स्टूडेंट्स को थकान के कारण पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।

हेल्थ- एसिडिटी और पेट दर्द भी हो सकता है। भोजन कम करें।
Leo (सिंह)
Jul 28, 2016
पॉजिटिव - आपको कोई राज की बात पता चल सकती है। अपने मन की बात पर भरोसा रखें। सोच सकारात्मक रखें। आज पूरी व्यावहारिकता और समझदारी से अपना काम करें। अपनी वाणी और हाव-भाव पर नियंत्रण रखें। आप उदार और संतुलित रहें। तनाव के मौकों को हंसी-मजाक में टाल दें। समय दो-चार दिन में ठीक भी हो सकता है।

नेगेटिव - आज आप लोगों की बातों में न आएं। ठीक महसूस न करें, तो जरूरी बातें और काम टाल दें। कुछ समस्याएं बनी रहेगी। कोई व्यक्ति आपको उधार लेने या कहीं पैसा फंसाने के लिए उकसा सकता है। किसी से बात करने और मिलने-जुलने की इच्छा नहीं होगी। कुछ कठिन और उलझे हुए मामलों से आपका ध्यान हटेगा। आप लव और प्रोफेशनल लाइफ  से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय न लें। दूसरों पर आरोप लगाने की कोशिश कर सकते हैं। आक्रामक अंदाज में बात करेंगे, तो आपके कुछ अपने ही लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। इससे आप रिश्तों में कुछ बदलाव भी महसूस कर सकते हैं।
लव- प्रेम में सफलता मिलेगी। प्यार के इजहार के लिए अच्छा दिन है। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

करियर-  कारोबार लाभदायक रहेगा। नए सौदे लाभ देने वाले होंगे। कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स को कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

हेल्थ- नींद की कमी और थकान महसूस होगी।
राशिफलटैरो राशिफलअंक राशिफल
Virgo (कन्या)      
Jul 28, 2016

पॉजिटिव - कोई खास बात पता चल जाएगी। किसी भी तरह की प्रतियोगिता आपके लिए भाग्यशाली भी साबित हो सकती है। कुछ दोस्तों और परिचितों से बात करेंगे, तो आपको आगे की राह समझ आने लगेगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से भी बात हो सकती है, जो आपके लिए पूरी स्थिति बदलने वाली साबित हो सकती है। अपनी साज-सज्जा का ध्यान रखें। किसी यात्रा की तैयारी भी कर सकते हैं। पैसों के मामलों में सुलह करने का पक्का फैसला कर सकते हैं। नया दौर शुरू हो रहा है, सकारात्मक सोच के साथ नए सिरे से कोशिश करें। कई लोगों से मुलाकात होगी और भरोसेमंद व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा।

नेगेटिव - आज आप किसी अजीब स्थिति में पड़ जाएं, तो कुछ भी बोलने के पहले सोचे लें। आज आपको कड़वे सच का अहसास भी हो सकता है। किसी की भी बुराई करने से बचें और किसी भी तरह के षडयंत्र बनाने में हिस्सेदारी न दें। आप संकट में पड़ सकते हैं।

लव- पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। आपका पार्टनर भावुक भी रहेगा। कन्या राशि के लोग आज सकारात्मक रहें।

करियर-  बिजनेस के फैसले सोच-समझकर लें। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स और मेडिकल विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा।

हेल्थ- थकान हो सकती है। पुराना दर्द परेशान कर सकता है।
Libra (तुला)
Jul 28, 2016
पॉजिटिव - आज आप सबकी मदद करेंगे। आप ज्यादा भावुक भी रहेंगे। आनंद-मनोरंजन के कुछ अवसर भी  मिलेंगे। किसी भी तनावपूर्ण स्थिति को आप हंसी-मजाक से टालने में सफल हो सकते हैं। कामकाज और निजी जीवन में कुछ हद तक सफल और संतुष्ट रहेंगे। अपना व्यवहार लचीला बनाए रखें। आप आसानी से अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो संभव है कि उस पर आपके अनुमान से थोड़ा ज्यादा खर्चा भी हो जाए। दूसरों की मदद के किसी काम से जुडऩा आपके लिए फायदेमंद भी रहेगा और संतोषजनक भी। आज किसी कागज पर हस्ताक्षर करने के पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें। बिगड़े काम किसी के सहयोग से सुधरने लगेंगे। काम-धंधे, नौकरी, प्यार और परिवार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। काम में मन लगेगा और उत्साह भी बढ़ेगा।
नेगेटिव - आप ज्यादा जिद न करें। आज आपको सोच के अनुसार कुछ कम ही फायदा आपको मिल पाएगा। आज आप किसी से ज्यादा उम्मीद न करें। आपके कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। आज आपके फालतू खर्चे भी बढ़ सकते हैं। कुछ खास कामों में परेशानियां भी आ सकती है। कुछ पारिवारिक मामले उलझ सकते हैं। न चाहते हुए भी किसी को उधार पैसा देना पड़ सकता है।

लव- लव लाइफ  अच्छी है। प्रेम में सफलता मिलेगी। पार्टनर का मूड बन जाएगा।

करियर-  कारोबार बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ  में सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स को नई जॉब के ऑफर आएंगे। कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं।

हेल्थ- पेट दर्द रहेगा। भोजन सावधानी से करें।
Scorpio (वृश्चिक)
Jul 28, 2016
पॉजिटिव - परिवार का कोई क्लेश खत्म हो सकता है। दिन की शुरुआत खूबसूरती से होगी। अचानक सब कुछ अच्छा होगा। जीवनसाथी के साथ भी आपकी खूब निभेगी और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। तन-मन और माहौल में कुछ दिनों से चली आ रही सुस्ती खत्म हो सकती है। ऑफिस की कोई स्थिति आपकी रूटीन लाइफ भी बदल सकती है। नया खर्चा करने के पहले पुरानी देनदारियां देख लें। सामाजिक तौर पर आप काफी सक्रिय रहेंगे। लोगों से मिलने-जुलने में प्रसन्नता होगी। आपकी मदद या प्रेरणा से कुछ लोगों को सफलता मिलेगी। जो काम आपको दिया गया है, आप उसकी बारीकियों पर बहुत ध्यान दें। फाइनेंशियल मामलों के लिए दिन अच्छा है। अधूरे काम भी समय पर निपट जाएंगे। जीवन के प्रति नजरिया बदल सकता है। कोई प्रेम प्रसंग भी आज शुरू हो सकता है।

नेगेटिव - फालतू बातों में दिमाग न लगाएं। पार्टनर के साथ अगर कोई अनबन हो, तो इसे ज्यादा न बढ़ने दें। पैसों से जुड़ी कोई समस्या भी हो सकती है। सावधानी रखनी होगी। किसी भी तरह का कोई नया खर्चा न करें तो ही अच्छा है।
लव- दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा और ताजगी महसूस होगी। जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

करियर- व्यापार और नौकरी में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। पदोन्नति का भी योग है। कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम और सफलता मिलेगी।

हेल्थ- सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक शांति मिलेगी। पाचन में परेशानी आ सकती है।
राशिफलटैरो राशिफलअंक राशिफल
Sagittarius (धनु)
Jul 28, 2016
पॉजिटिव -  कन्फ्यूजन और गलतफहमियों की स्थिति से बाहर निकल जाएंगे। कुछ नया करने के मौके आज आपको मिल सकते हैं। सफल होने के कई तरीके आज आपके दिमाग में आ सकते हैं। आपके चिंतन की दिशा सकारात्मक रहेगी। आज आप पूरी तरह व्यवहारिक और संतुलित रहने की कोशिश करें। इसका असर आपके नजदीकी लोगों पर जरूर पड़ेगा। आपका व्यवहार पार्टनर को दुखी कर सकता है। बिजनेस के मामलों में सफलता मिल सकती है। कोई पुराना कर्जा भी आज उतर जाएगा। आज आप संतुष्टि महसूस करेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन भी आज सुखद रहेगा।

नेगेटिव - व्यापारिक जवाबदारी और प्रतिस्पर्धा में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामले आज उलझ भी सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण काम रुकने से आप परेशान हो सकते हैं। दूसरों के सामने अपनी बात रखने में किसी तरह की समस्या भी हो सकती है। सावधान रहें। दिन भर अनमनापन भी महसूस होगा।

लव- पार्टनर से संबंध सुधारने की कोशिश करें तो सफल हो जाएंगे। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा।

करियर- बिजनेस बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों से कॉन्टैक्ट होगा। स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अच्छी सफलता मिलेगी।

हेल्थ- सेहत अच्छी रहेगी। खान-पान पर ध्यान दें।
Capricorn (मकर)
Jul 28, 2016
पॉजिटिव - आप अपने मन की बातें किसी को पता नहीं चलने देंगे। पैसों से जुड़ी खुशखबरी आज आपको मिल सकती है या किसी मामले में कोई अच्छी खबर भी आपको मिलेगी। आज धैर्य रखें। अपनी बातों और बातचीत के तरीकों पर कंट्रोल रखें। इससे फायदा होगा। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। अपनी इच्छा से आप किसी की मदद भी कर सकते हैं। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। उससे आपको फायदा होगा।

नेगेटिव - आज आप किसी बात पर नर्वस हो सकते हैं। आपके मन में खुद को लेकर बेवजह कोई शक भी पैदा हो सकता है। संदेह को ज्यादा महत्व न दें। छिटपुट समस्याएं जरूर हैं। आज आपके मन में स्वार्थपूर्ण भावनाएं भी आ सकती हैं। आप किसी और का गुस्सा खुद पर या जीवनसाथी पर भी निकाल सकते हैं।
लव- आप जीवनसाथी के पास तो रहेंगे, लेकिन आपका मन कहीं और भटक सकता है। आप पार्टनर का मूड भी बिगाड़ सकते हैं।

करियर- बिजनेस में कोई बड़ा काम नहीं होगा। जरूरी काम आज रुक भी सकते हैं। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। दिन अच्छा रहेगा।

हेल्थ- स्किन और हड्डी से जुड़ी परेशानियां आ सकती है।
Aquarius (कुंभ)
Jul 28, 2016
पॉजिटिव - आज जो काम सामने आए, उसे निपटाते चले जाएं। दूसरों से बेधड़क मदद मांग लें। आप अपनी क्षमता दिखाने का मौका न चूकें। अपनी रचनात्मक योग्यताओं के कारण आप सभी से अलग रहेंगे। कोई दोस्त परेशानी के वक्त आपकी मदद करेगा। परिवार, प्रेमी और संतान को लेकर आप कुछ ज्यादा ही पजेसिव हो सकते हैं। प्रेमी या जीवनसाथी को समय देंगे। धैर्य से खुद पर कंट्रोल करें। आज आपको सफलता मिलेगी।

नेगेटिव - अचानक कोई रुकावट या समस्या आ सकती है। चंद्रमा गोचर कुंडली के चौथे भाव में होने से आप होश न खोए। आपको अपने सपनों में कुछ फेरबदल करना पड़ सकता है। बिजनेस या निवेश का कोई प्रस्ताव है, तो उस पर बहुत सावधानी से विचार करें। आप अपने कुछ काम की प्राथमिकता तय नहीं कर पाएंगे। इससे कुछ काम छूट सकते हैं। ऑफिस में परेशानियों के कारण कामकाज की गति थोड़ी धीमी हो सकती है। कार्यक्रमों को लेकर आपके मन मेंं कोई साफ  फैसला नहीं हो पाएगा। किसी तरह का कन्फ्यूजन आपको परेशान करेगा।

लव- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेमी से सरप्राइज मिल सकता है।

करियर-  बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा। विद्यार्थियों को एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी। किसी इंटरव्यू के नतीजे का इंतजार भी आज आपको रहेगा।

हेल्थ- पुराने रोगों से परेशान हो सकते हैं। सावधान रहें।
Pisces (मीन)
Jul 28, 2016
पॉजिटिव - दूसरों के साथ तालमेल बनाने की आपकी क्षमता नौकरी में आपको फायदा दिला सकती है। आप थोड़ा स्वतंत्र और खुद को थोड़ा तनावमुक्त भी महसूस करेंगे। ऑफिस का कोई विवाद निपटाने की कोशिश करेंगे। आप वर्क प्लेस बदलने की कोशिश कर सकते हैं। नकारात्मक स्थिति को सुधारने का अच्छा समय है। आपका ध्यान आज अपने घर-परिवार पर रहेगा। परिवार के कुछ मामले सुलझाना आपके लिए बहुत खास भी है। कोई भी फैसला करने के पहले परिवार के सदस्यों के साथ सलाह जरूर कर लें। आपके विचारों में मजबूती रहेगी। आप अपने मन की हर बात कहने के प्रति बहुत उत्सुक भी रहेंगे। आज धीमी और साफ  बात करना आपके लिए बहुत खास रहेगा।

नेगेटिव - आज आप कोई भी ऐसी बात न करें, जिससे दूसरों को परेशानी होती हो। कोई नया इरादा करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। किसी भी मामले पर आखिरी फैसला करने के लिहाज से मनोदशा ठीक नहीं है, सावधान रहें। ज्यादा दबाव भी आज आपको महसूस होगा।

लव- पूरा दिन पार्टनर के साथ बीतेगा। प्रेम और सहयोग मिलेगा।

करियर-  कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग और पैसा मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा नकारात्मक रहेगा।

हेल्थ- आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोग भी आज खत्म हो जाएंगे।