Today Rashifal

                                          Aries (मेष)
                                          Jul 27, 2016
पॉजिटिव - आपकी राशि में चंद्रमा होने से काम पूरे हो जाएंगे। समय के साथ सब ठीक भी हो जाएगा। महत्वपूर्ण काम और फैसले आज हो जाएंगे। आप जोश में काम करते रहेंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी। अपनी बात इस ढंग से रखें जिससे दूसरे लोग नाराज न हों। ऐसे में कुछ लोगों के साथ बातचीत थोड़ी तीखी हो सकती है। दोस्तों से फायदा होगा। इनकम सामान्य रहेगी। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

नेगेटिव - खरीददारी में कुछ ज्यादा खर्चा भी हो सकता है। भावुकता आपके विचारों और आत्मानुशासन पर हावी हो सकती है। ऑफिस का महत्वपूर्ण काम टल भी सकता है। आपके ऑफिस में कुछ उठापटक भी हो सकती है। जिससे आप थोड़े टेंशन में आ सकते हैं। आपको कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं। कुछ भी कहते समय सावधान रहें। आज किसी भी बात को लेकर जितनी ज्यादा जिद करेंगे, समस्या उतनी ज्यादा होगी।

लव- पार्टनर दिल में छुपी हर बात कहेगा। कुछ नया सुनने के लिए तैयार रहें।

करियर - निवेश में सावधान रहें। किसी मंझे हुए व्यक्ति से सलाह लेकर निवेश करें। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है।

हेल्थ- सिरदर्द भी रहेगा। आंखों समस्या भी हो सकती है।
                                        Taurus (वृष)
                                        Jul 27, 2016
पॉजिटिव -  आपके वो काम नहीं रुकेंगे जिनकी प्लानिंग आप पिछले कुछ दिनों से करते आ रहे हैं। प्रमोशन या नई नौकरी पाने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी व्यक्तिगत साज-सज्जा पर ध्यान दें। आपको कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है जो चुनौतीपूर्ण है, लेकिन आप उसे निपटा लेंगे। नौकरी बदलने की कोशिश भी कर सकते हैं। जटिल विषयों में आपकी रुचि बढ़ सकती हैं। नजरिए में  बदलाव आता महसूस करेंगे। यात्रा हो सकती है। बिजनेस में नए अनुबंध हो सकते हैं। इनकम बढ़ेगी। शुभ कामों की योजनाएं बनेंगी। बड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। देर शाम दोस्तों के साथ मीटिंग हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद भी हो सकते हैं।

नेगेटिव - सेहत संबंधी चिंता रहेगी। थोड़ी भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है। आपको थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। पुरानी समस्याएं भी परेशान कर सकती है। आप थोड़ी बेचैनी महसूस कर सकते हैं। कहने-सुनने या समझने में गलतफहमी हो सकती है। करियर में दबाव की स्थिति में आ सकते हैं।
लव- जीवनसाथी के लिए समय निकाल लेंगे। मूड रोमांटिक रहेगा।

करियर-  प्रमोशन की जुगाड़ लगाएंगे। कागजों पर हस्ताक्षर करने के पहले एक बार जांच लें। लेन-देन में ध्यान रखें। स्टूडेंट्स मेहनत ज्यादा करेंगे, लेकिन उसके नतीजे कुछ कम ही मिलेंगे।

हेल्थ- सेहत में कुछ खास बदलाव नहीं होगा।
                                                                                                               Gemini (मिथुन)
                                     Jul 27, 2016
पॉजिटिव -  चतुराई से आप बहुत सी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। आप कभी खुश होंगे तो कभी आपका मूड खराब भी हो सकता है।  जिन परिस्थितियों के कारण आपका मूड खराब होता है उनसे बचने की कोशिश करें। पैसों की समस्या भी हल हो जाएगी। परिवार के खर्चों में कुछ बदलाव भी होंगे। दिन आपके लिए मेहनत भरा हो सकता है। सफलता मिलेगी। कोई खास काम करना पड़ सकता है। दूसरों की जरूरतें समझेंगे। समस्याओं का कोई नया और अलग समाधान निकालने में आप सफल हो जाएंगे। परिवार के कई खास मामले आज आप निपटा लेंगे। आपका ध्यान करियर के मामलों पर रहेगा। सुख के साधन खरीदेंगे। सारा काम आपको अपने ही दम पर करना होगा। आज आप किसी के भरोसे न रहें तो ही अच्छा है।

नेगेटिव -  पुराने दुश्मन आज आपको परेशान भी कर सकते हैं। कुछ साथ के लोगों की बेवकूफियां आपको परेशानी में डाल सकती हैं। आपका व्यवहार या कुछ आदतों के कारण भी आप परेशान रहेंगे।

लव- लव प्रपोजल भेज सकते हैं। आपके लिए दिन अच्छा है।

करियर-  वाणी पर नियंत्रण रखें। ऑफिस में विवाद भी हो सकते हैं। बिजनेस में नए भागीदार बनेंगे। आज किए गए सौदे फायदा देंगे। आलस्य के कारण पढ़ाई में रुकावट आ सकती है। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।

हेल्थ- रक्त संबंधित विकार हो सकते हैं। सावधान रहें।
राशिफलटैरो राशिफलअंक राशिफल
                                                                                                   Cancer (कर्क)
                        Jul 27, 2016
पॉजिटिव -  गोचर कुंडली के दसवें भाव में चंद्रमा होने से आपके काम पूरे हो जाएंगे। नए काम करने की कोशिश और रूटीन काम निपटाने में दिन निकल सकता है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा समय है। आज होने वाले बिजनेस के सौदे आपके लिए फायदेमंद होने की उम्मीद है। जो काम करने की आप सोच रहे हैं वो आज कर लेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। आने वाले दिनों की तैयारी भी आज आप कर सकते हैं। आज आप सामाजिक तौर पर बहुत सक्रिय भी रहेंगे। दिल खोलकर बातें करेंगे। आपसे मिलने वाले लोगों में से कुछ लोग जरूरत से ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं। परिवार और चाहने वाले लोगों के साथ अच्छी बातें करें। ऑफिस में भी आज आपको अपने विचार सबके सामने रखने होंगे। आपके करियर में विकास का रास्ता खुलेगा। परेशानियां खत्म हो सकती है। व्यावसायिक सफलता से खुशी मिलेगी। जवाबदारी के काम ठीक से निपट जाएंगे।

नेगेटिव - आप थोड़ा संभलकर ही बात करें। कर्क राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव रहेगा। किसी खास काम को शुरू करने से पहले कन्फ्यूजन भी हो सकता है। कोई खास काम शुरू करने में आपको हिचकिचाहट भी हो सकती है।

लव- प्रेमियों के लिए समय अच्छा है। प्रेम या शादी के लिए किसी को प्रपोज भी कर सकते हैं। अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें।

करियर-  काम की प्रगति की कोई ठोस योजना भी आज बन सकती है। बिजनेस का मुनाफा कल मिलेगा। स्टूडेंट्स को मेहनत से ही सफलता मिलेगी।

हेल्थ- सेहत ठीक-ठाक रहेगी। छिट-पुट चोट लग सकती है। संभल कर रहें।
राशिफलटैरो राशिफलअंक राशिफल
                                                                                     Leo (सिंह)
                                                                                   Jul 27, 2016
पॉजिटिव - दूसरों के साथ सहयोग और समझौता करने से ही आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में चल रहा कोई काम आज पूरी तरह सफल रहेगा। किसी नए व्यक्ति से आपकी मुलाकात भी हो सकती है। दोस्त आपका पूरा सहयोग करेंगे। कोई पुरानी खटपट भी आज खत्म हो सकती है। जिम्मेदारी बढ़ेगी और आपको किस्मत का साथ भी मिलेगा। नौकरी, पैसा कमाने और परिवार की जिम्मेदारी आप अच्छे से निभा लेंगे। ऑफिस में अधिकारियों के साथ गंभीर बातचीत हो सकती है। बिजनेस अच्छा चलेगा। भूमि-भवन की समस्या हल होगी। शुभ कामों में रुचि होगी। महत्वपूर्ण कागजात संभालकर रखें।
नेगेटिव - कोई नई चुनौती भी आज आपको मिलेगी। आप इस बारे में आप थोड़े सावधान रहें कि दूसरों के सामने किस तरह पेश आते हैं, उनसे किस तरह अपनी बात रखते हैं। किसी भी तरह के सत्ता संघर्ष में आप न पड़ें। इनकम से ज्यादा खर्चा भी होगा तो आज परेशानी आ सकती है। आपका मूड भी छोटी-छोटी बातों में बिगड़ सकता है। किसी की बात आपको चुभ भी सकती है।

लव- मीठी लव लाइफ  में अचानक बदलाव के योग भी बन रहे हैं। आपकी कही किसी बात से प्रेम संबंधों में खटास भी आ सकती है।

करियर-  धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है। इंटरव्यू होना है, तो वह बहुत सफल रहेगा। स्टूडेंट्स को आज आलस्य और तनाव रहेगा।

हेल्थ- मुख के रोग हो सकते हैं।
                                                                                    Virgo (कन्या)
                                                                                     Jul 27, 2016
पॉजिटिव - कोई खास जानकारी आपको मिलेगी। कुछ रिश्तों में संतुलन स्थापित करने में भी आप सफल रहेंगे। आज आपकी सफलता इस बात पर निर्भर है कि आप दूसरों से किस तरह व्यवहार करते हैं। किसी कठिन या रहस्यपूर्ण विषय की ओर आपका ध्यान जा सकता है। दूर स्थान के दोस्तों से फोन पर बात होगी। आपका खर्चा और बढ़ भी सकता है। संतान सुख मिलेगा। जीवनसाथी से सलाह मिल सकती है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

नेगेटिव - बिजनेस में सोचा हुआ फायदा न मिलने पर आप परेशान हो सकते हैं। आज सावधान रहें। वाहन चलाते वक्त सावधानी जरूर रखें। अपनी मनमर्जी का ही काम करने या तैश में आने से बचें। गोचर कुंडली के आठवें भाव में चंद्रमा होने से आप दोस्तों के कारण कुछ परेशान भी रहेंगे। दोस्त किसी मतभेद को लेकर आपके किसी निजी मामले पर भी टिप्पणी कर सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के मन में आपको और पैसों को लेकर कुछ तनाव चल हो सकता है। आज आप सावधान रहें। फालतू भाग-दौड़ भी हो सकती है।

लव- आपकी लव लाइफ  में कुछ बदलाव आने वाला है। प्रेम संबंध में तनाव पैदा हो सकते हैं। जीवनसाथी से भी विवाद होंगे।

करियर- प्रोफेशनल लाइफ  बहुत अच्छी रहेगी। बड़ी सफलता भी मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

हेल्थ- छोटे बच्चों की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है
                                                                                  Libra (तुला)
                                                                                   Jul 27, 2016
पॉजिटिव - बिजनेस और काम-धंधे में आपका मन लगेगा। आज आप अपने सबसे खास काम को निपटाने की दिशा में तैयारी करें। आपको पूरी सफलता मिलेगी। दूसरों की जिन बातों को आप आज तक ठुकराते आ रहे थे, वे आज आपको सही नजर आ सकती हैं। आप निजी जीवन में किसी तरह का बदलाव लाने के बारे में विचार कर सकते हैं। ऑफिस में जो समस्या थी वह आसानी से निपट जाएगी। घर का माहौल थोड़ा ठीक रहेगा। परिवार के साथ अगर किसी खास मसले पर बात करनी हो, तो दिन अच्छा है। जो भी बात होगी, आप उसे गहराई से समझने में सफल रहेंगे। आपको मेहनत भी ज्यादा करनी है और कम से कम फायदे के लिए खुद को तैयार करना है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। कोई भी फेसला बहुत विचार कर के लें।

नेगेटिव - फालतू खर्चा बढ़ने का भी योग है। आज आप गलती से कोई ऐसी बात बोल सकते हैं जिसका असर आने वाले दिनों में आपके कामकाज या परिवार पर पड़ेगा।

लव- लव लाइफ  अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से उपहार मिलेगा।

करियर-  धन लाभ के लिए थोड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी। स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। इस राशि के लोग जॉब बदलने का मूड बना सकते हैं।

हेल्थ- अपनी सेहत पर ध्यान दें। अधिक गर्म चीजें खाने से बचें।
                                                                           Scorpio (वृश्चिक)
                                                                           Jul 27, 2016
पॉजिटिव - ऑफिस में टीम वर्क से सफलता मिलेगी। आपकी मुलाकात सही व्यक्ति से हो जाएगी। जो आने वाले दिनों में आपके काम आएगा।  कामकाज में अपनी दक्षता बढ़ाने के लिए आपको कोई नई चीज सीखने की जरूरत है, तो इसकी व्यवस्था भी हो सकती है। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में अपनी स्थिति का पूरा फायदा उठाने की कोशिश में रहेंगे और सफल भी हो जाएंगे। काम पर ध्यान दें। आपको ऑफिस के कुछ कामों में फेरबदल भी करना पड़ सकता है। कोई दोस्त आपकी मदद करने के लिए तैयार भी रहेगा। दिनभर कई तरह के लोगों से आपकी बातचीत होती रहेगी। पारिवारिक जीवन में पुराने मामले सुलझने लगेंगे। बिजनेस अच्छा चलेगा। संतान की उन्नति से खुशी होगी।

नेगेटिव - आज होने वाली हर तरह की बातचीत में आपको सावधानी रखनी होगी। अपने ही किसी निकटजन से मनमुटाव के योग भी बन रहे हैं। विवादों को टालने और विवादों से बचने के प्रति सावधान रहें। सोचे हुए काम मुश्किल से पूरे होंगे।
लव- दाम्पत्य जीवन में नई खुशियां आ सकती हैं। प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहें। पार्टनर की भावनाएं समझ जाएं, तो पार्टनर ज्यादा खुश होगा।

करियर - बिजनेस के लिए बड़ी यात्राएं भी आज करनी पड़ सकती हैं। आपका बिजनेस बढ़ेगा। स्टूडेंट्स को मेहनत और कॉन्फिडेंस से सफलता मिलेगी।

हेल्थ- मानसिक तनाव भी रहेगा। नींद की कमी से सर दर्द भी हो सकता है।
                                                                                   Sagittarius (धनु)
                                                                                    Jul 27, 2016
पॉजिटिव - नौकरी बदलने या वर्तमान जगह पर प्रमोशन की कोशिश कर रहे हैं, तो समझ लीजिए आपका काम पूरा हो सकता है। कुछ नए और अच्छे मौके जल्दी ही मिल सकते हैं। वेतन वृद्धि की बात मन में है, तो उसे कहने का तरीका सोच लें। आप सफल रहेंगे। पैसों की स्थिति पर विचार करें। बारीकियों पर ध्यान दें। तनाव और दबाव से मुक्ति भी मिलेगी। अच्छी-खासी रकम बचा लेने में सफल भी रहेंगे। ऑफिस में आज आपका दबदबा बना रह सकता है। संगीत और कलाओं में रुचि बढ़ सकती है। एक साथ कई काम करने पड़ें, लेकिन उससे आपको ही फायदा होगा। कई लोगों से बात करनी होगी या कई जगह ध्यान देना होगा। कोई नया प्रेम प्रसंग आज शुरू हो सकता है। आज आपकी इनकम में रुकावटें खत्म हो जाएंगी।

नेगेटिव - सावधानी से योजना बनाएं। धनु राशि वाले लोगों के लिए दिन चुनौतियों भरा भी हो सकता है। दूसरों के झमेलों में एक सीमा से ज्यादा न पड़ें। आज आप बिना मांगे ही किसी की मदद करने से बचें। इससे आप ही परेशान हो जाएंगे। कुछ लोग आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं। जोखिम, जवाबदारी के कामों में सावधानी रखें। आज आप किस्मत के भरोसे न रहें तो ही अच्छा है।

लव- दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव आज भी बने रहेंगे। गलतफहमी भी हो सकती है। सावधान रहें।

करियर-  बिजनेस में उतार-चढ़ाव आने के संकेत हैं। नौकरी में मेहनत भी ज्यादा रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है।

हेल्थ- कोई पुराना रोग तकलीफ दे सकता है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें।
                                                                              Capricorn (मकर)
                                                                               Jul 27, 2016
पॉजिटिव - धन लाभ होगा या इसकी कोई खबर भी आपको मिल सकती है। इससे आप बहुत खुश हो जाएंगे। उपलब्धियों और सफलताओं का दिन है। आपकी उत्सुकता कुछ महत्वपूर्ण लोगों को अपना नजरिया साफ कराने में होगी। अपने जानकारी के सोर्स खुले रखेंगे, तो आज आपको कई लोगों के बारे में कुछ नई और रहस्यपूर्ण बातें पता चल सकती हैं। आपके साथ काम करने वाले लोगों मे से कोई आपकी टेंशन दूर कर सकता है। आज आप ईमानदारी पर टिके रहें तो आपका दिन बन सकता है। कोई फैसला करते ही आपको काफी आराम भी हो जाएगा। मौजूदा काम न छोड़ें और अपने विचार सही समय पर ही जाहिर करें।
नेगेटिव - फैसले करने में आज आपको कठिनाई भी महसूस होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें, सोच-समझ कर बात करें और अतिवादी विचार न रखें तो ही अच्छा है। आराम करने का मौका नहीं मिल सकेगा। परिवार और दोस्तों की ओर से किसी चुनौती का सामना भी करना पड़ सकता है। अचानक नुकसान का डर भी रहेगा। विपरीत लिंग के लोग आपसे ज्यादा नाराज हो सकते हैं। कोई बात खिंची, तो फिर लंबी चल सकती है।

लव- लव लाइफ  की कोई पुरानी समस्या रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेमी से विवाद होगा।

करियर-  प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रहेगी। काम पूरे हो जाएंगे। ज्यादा काम करने से सिरदर्द भी रहेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। नई योजना पर भी काम शुरू होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी।
                                                                       Aquarius (कुंभ)
                                                                        Jul 27, 2016
पॉजिटिव -  आपकी महत्वाकांक्षाएं ज्यादा रहेंगी। करियर को उन्नति के रास्ते पर ले जाने के लिए आपको कोई आइडिया भी आ सकता है। कोई सजेशन भी आज आपको मिल सकता है। जल्दबाजी के कारण पहले जो काम बिगड़ गए थे वो आज सुधार सकते हैं। यही आपके फेवर में भी रहेगा। आज आप खुद के बारे में जो भी फैसला करेंगे, उससे आपको फायदा भी होगा। आप किसी भी काम को निपटाने की कोशिश में संकोच न करें। अपने अधीनस्थों के हित की चिंता करेंगे, लेकिन कोई फैसला करने के पहले उनकी बात जरूर सुन लें। छुट्टी या यात्रा से जुड़ी कोई खबर मिल सकती है। लोगों से मिलने और किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अच्छा समय है। अपने खान-पान पर कंट्रोल रखें। परिवार का कोई मामला आज सुलझ भी जाएगा।

नेगेटिव - किसी बात को तूल न दें और न ही किसी की बात पर जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया करें। लोगों से मिलने-जुलने और बातें करने में आपकी रुचि बहुत कम रहेगी। दोस्तों के साथ फालतू बातों में भी समय खराब हो सकता है। आज आप कुछ मामलों में अंतर्मुखी भी हो सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र या रूटीन लाइफ में बदलाव का पूरी ताकत से विरोध करने के मूड में रहेंगे। इस कारण आपकी आलोचना भी हो सकती है।

लव- अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने और उसके मन के घाव भरने का समय है। आज पार्टनर को टाइम देंगे तो आपके संबंध भी मजबूत हो जाएंगे।

करियर-  कार्यक्षेत्र और बिजनेस में सावधान रहना जरूरी है। अपना व्यवहार आज आप लचीला रखें, तो अच्छा होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन भी अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा।

हेल्थ- भोजन में ध्यान रखें और मसालेदार चीजों से बचें।
                                                                              Pisces (मीन)
                                                                             Jul 27, 2016
पॉजिटिव- जिन सवालों के लिए आप परेशान थे, उनके जवाब आपको मिल जाएंगे। आज जो नतीजे निकलेंगे, वे आपके फेवर में रहेंगे। कुछ पुरानी आदतें धीरे-धीरे छूट जाएंगी। आप काफी व्यस्त और सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करना पड़ेगा। थोड़ा समय अपने दोस्तों और प्रियजनों के लिए जरूर निकालें। छिटपुट चीजें आपको पुराने दोस्तों और स्थानों की याद दिला सकती हैं। ऑफिस में आप दूसरों की मदद कर सकते हैं। बुद्धिमानी से बोलकर अपने सोचे हुए काम पूरे करवा लेंगे। कोई बड़ा फैसला भी आपको करना पड़ेगा। अधिकारियों का ध्यान आप पर रहेगा। कामकाज और आपके जीवन में बढ़िया तालमेल भी रहेगा।

नेगेटिव - आपके सामने आने वाली समस्या भावनात्मक तौर पर बहुत गंभीर और महत्वपूर्ण भी हो सकती है। विचित्र भावनाएं आपके मन पर हावी होगी।  गुस्सा न करें वरना बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। दरअसल यह बदलने वाले समय की निशानियां हैं। सरकारी मामले उलझेंगे जरूर, बिजनेस में उतार-चढ़ाव आ सकता है। नए अनुबंध आज न करें।

लव- दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानी भी हो सकती है। किसी बात पर विवाद होगा। गुस्सा न करें।

करियर-  नौकरीपेशा लोगों को आज अचानक धन लाभ भी हो सकता है। प्रमोशन का रास्ता खुलेगा। कुछ लोगों के लिए सितारों की स्थिति फेवरेबल हो सकती है। आट्र्स के स्टूडेंट्स सफल होंगे। पत्रकारिता वालों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।

हेल्थ- सेहत के नजरिए से समय सामान्य है।