Today Rashifal 30-07-2016

Aries (मेष)
Jul 30, 2016
पॉजिटिव - किसी बात को लेकर मन में उत्सुकता रहेगी। अच्छा बोलकर आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं । कुछ लोग आपको अपने से जोड़ने की कोशिश करेंगे। अपने मन की बात हर संभव ढंग से कहने की कोशिश करेंगे। आप जो कहेंगे, सारे लोग उसे पूरी गंभीरता से भी सुनेंगे और उससे सहमत रहेंगे। ऐसे में अगर आपको कोई महत्वपूर्ण बातचीत करनी हो या इंटरव्यू आदि हो, तो आपको सफलता मिलनी तय है। आज आप निस्वार्थ ढंग से कई काम करेंगे। आप खुद भी सकारात्मक रहेंगे। कुल मिलाकर सामान्य दिन है। दुश्मनों से परेशान नहीं होंगे। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। खुद पर विश्वास रखें तो हेल्थ भी अच्छी रहेगी। ऑफिस में आज आप सब पर अच्छा प्रभाव जमाने से बचें। भावनात्मक तौर पर आप पुरानी बातों में ही खोए रह सकते हैं।

नेगेटिव - आज आपको अनपेक्षित तौर पर कोई ऐसा काम करना पड़ सकता है, जिसका वादा आपने ही कभी किया हुआ था। अनपेक्षित काम आपकी दिनचर्या बिगाड़ सकता है और अनपेक्षित खर्च आपका बजट बिगाड़ सकता है।

लव- भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। पार्टनर के मूड का ध्यान रखें, वरना संबंध बिगड़ सकते हैं।

करियर-  अपने काम से कार्यक्षेत्र में सबको प्रभावित करेंगे। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत के बाद सफलता मिलेगी।

हेल्थ- आज आपके आत्मबल में कमी रहेगी। दुर्घटना हो सकती है, सावधान रहें

Taurus (वृष)
Jul 30, 2016
पॉजिटिव - दिन सुखद और आनंददायक हो सकता है। अगर आप खुद में कुछ बदलाव करना चाहते हैं और उसके लिए कोई योजना आपके मन में है, तो दिन आपके लिए बहुत खास भी हो सकता है। करियर के लिहाज से भी दिन आपके लिए यादगार हो सकता है। अपना इरादा लचीला रखें, जो भी प्रस्ताव है, उस पर बातचीत में आप पूरी तरह सफल रहेंगे। पैसे कमाने के कुछ नए अवसर भी मिल सकते हैं। ऑफिस में अपने व्यवहार में विनम्रता रखें। आपका विश्वास कम नहीं होगा। कोई रिश्तेदार आज आपसे मिलने आ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

नेगेटिव - पति-पत्नी में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। खर्चा ज्यादा होने से उदास हो सकते हैं। दिमाग में चलती कई तरह की बातों के कारण आज आप अपना पूरा ध्यान काम पर नहीं लगा पाएंगे। आपको कहीं अनावश्यक खर्चा करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव जरूर हो सकता है। भावनात्मक तौर पर आप थोड़ा भय भी महसूस कर सकते हैं। आपकी कोई योजना असफल भी हो सकती है।

लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। आज आप उपेक्षा के शिकार भी हो सकते हैं।

करियर-  निवेश करने से बचें, हानि हो सकती है। दलाली के काम में सावधान रहें। ग्लैमर जगत में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

हेल्थ- सेहत से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी।
Gemini (मिथुन)
Jul 30, 2016
पॉजिटिव - इस राशि के लोग संयम रखें। कोई नई चीज आपको सीखने की जरूरत है। आज जिसकी आप अनदेखी करते आ रहे हैं वो वस्तु या स्थिति आपके लिए फायदेमंद रहेगी। व्यवहारिक और सावधान रहेंगे। आपको फायदा भी होगा। आपके लिए यह बहुत जरूरी भी है। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे और सफल भी रहेंगे। भावनात्मक दृष्टि से आप बहुत उत्साहित रहेंगे। आपको खुद पर भी पूरा भरोसा है और दूसरों पर भी रहेगा। किसी निजी और भावनात्मक मामले पर कोई आपसे राय मांग सकता है। नए विचार भी दिमाग में आएंगे। कोई नया प्रेम संबंध शुरू हो सकता है। आप बहुत से लोगों के चहेते भी बन सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है।

नेगेटिव - आप कुछ नया कहने और करने से बचें तो आपके लिए अच्छा होगा। आप थोड़ा बहुत भावनात्मक जोखिम भी ले सकते हैं। कोई नया काम शुरू न करें तो ही अच्छा है। आपका खर्चा भी ज्यादा होगा। इससे मानसिक तनाव और परेशानियां हो सकती हैं। कामकाजी जीवन में रुकावटें भी आ सकती हैं। सेहत  में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पुराने रोगों से भी परेशानी हो सकती है।


लव- जीवनसाथी से कोई गिफ्ट भी मिलेगा। प्रेमियों के लिए समय अच्छा है।

करियर-  निवेश सावधानी से करें। सोच समझकर फैसले लें। इस राशि के स्टूडेंट्स बहुत चिंतित रहेंगे। अन्य फील्ड के विद्यार्थियोंं के लिए समय अच्छा रहेगा।

हेल्थ-  मोटे तौर पर सेहत ठीक रहेगी। पुराने रोग खत्म हो सकते हैं|
Cancer (कर्क)
Jul 30, 2016
पॉजिटिव - दिन शांति से बिता दें तो आपके लिए ही अच्छा है। दिमागी और शारीरिक तौर पर व्यस्तता भी रहेगी। खट्टे-मीठे अनुभव वाला दिन रहेगा।  आज आप मन की बात मन में ही रखेंगे। एकांत में बैठने की इच्छा होगी। अपने काम से पीछे न हटें। पैसे कमाने के कुछ नए और अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं। अपने आत्मविश्वास के दम पर आप दूसरों से अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। किसी नई दिशा में आगे बढ़ने के पहले तैयारी पूरी कर लें। आपका ध्यान लक्ष्य पर रहेगा। इनकम बनी रहेगी। संतान की उन्नति से खुशी होगी। संतान के किसी काम में शामिल होंगे। एक तरह से उसकी मदद भी करेंगे। बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी जो आगे जाकर फायदेमंद साबित होगी। अचानक किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती है।

नेगेटिव - मन में कोई न कोई आशंका रह सकती है। ऑफिस में कोई बड़ी समस्या भी सामने आएगी। आपको हर काम में ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। अपनी बात से दूसरों को सहमत करवाने में आज आपको बहस करनी पड़ सकती है। कुछ लोग आपकी बात या इरादों को अन्यथा भी ले सकते हैं। आपको गलत भी समझा जा सकता है। थोड़ा अनमनापन भी आपको महसूस होगा।

लव- जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। प्रेम संबंध और मधुर होंगे।

करियर-  अधिकारियों से सहयोग और दोस्तों से बिजनेस में फायदा मिलेगा। विद्यार्थियोंं को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

हेल्थ- पेट के रोगों से परेशान हो सकते हैं।
Leo (सिंह)
Jul 30, 2016
पॉजिटिव -  लेन-देन और बचत के मामलों में सीरियस रहें। दिन अच्छा है और आप अपनी हर तरह की समस्याओं को पीछे छोड़कर आगे बढ़ सकते हैं। भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें। उसमें आपके कुछ दोस्त मददगार भी हो सकते हैं, उनसे मिलें और बात करें। आपका दिमाग भी तेज चलेगा और सही स्थान पर सही बात करने से लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। आपकी कोशिश ऐसे लोगों से दूर जाने की होगी, जो नकारात्मकता पैदा करते हैं। भावनात्मक संतुलन  रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद खत्म करने की कोशिश होगी। जीवनसाथी की भावना समझने की कोशिश करें। संतान संबंधित कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव - परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर परेशानी हो सकती है। सेहत अपेक्षाकृत कमजोर होगी। बिजनेस में थोड़ी परेशानी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। सिंह राशि के लोग किसी ऐसी जगह पैसा फंसा सकते हैं, जहां से फायदा मिलने के चांस बहुत कम हो। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ मतभेद भी हो सकता है। आसपास के किसी व्यक्ति का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है।

लव- लाइफ  पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। आप रोमांटिक मूड में रहेंगे।

करियर-  बिजनेस में अच्छे फायदे की उम्मीद है, लेकिन उतना फायदा नहीं होगा, जितना सोच रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सामान्य है, लेकिन कुछ परेशानियां भी जरूर रहेंगी। कुछ स्टूडेंट्स को करियर से जुड़े अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।

हेल्थ- जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। सेहत भी ठीक नहीं रहेगी।
Virgo (कन्या)
Jul 30, 2016
पॉजिटिव - गोचर कुंडली के भाग्य भाव में चंद्रमा होने से दिन बहुत हद तक अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। आज के हालात और आज आपसे मिलने वाले लोग आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित भी करेंगे। इस समय किए गए प्रयासों के सफल होने की उम्मीद बहुत ज्यादा रहेगी। आज हो सकता है कि आपको वर्तमान नौकरी में ही कोई एक्स्ट्रा जिम्मेदारी या  एक्स्ट्रा काम मिल जाए। इनकम बढ़ने के भी ज्यादा चांस है। भाइयों के साथ चल रही पुरानी अनबन आज सुलझ जाएगी। अचानक कोई परेशानी भी आज खत्म हो सकती है। आपका मन काम में लगेगा। ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

नेगेटिव - कुछ पुराने मामले आपके मन पर हावी हो सकते हैं। किसी बात को लेकर आपके मन में संकोच रहेगा। आप परिवार, प्रेमी या दोस्तों से किसी भावुक मामले पर बात करते समय सावधान रहें। बात कहीं से भटक कर कहीं और भी पहुंच सकती है और आप खुद ही परेशानी में पड़ सकते हैं। रोजमर्रा और पार्टनर से जुड़े काम अधूरे रह सकते हैं। कोई पुराना पारिवारिक विवाद फिर तूल पकड़ सकता है।

लव- आज कहीं घूमने जाने का मौका भी मिल सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

करियर-  कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। बिजनेस में फायदा होगा। विद्यार्थियों को कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलने के योग है। करियर में आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं।

हेल्थ- आंखों में दर्द की शिकायत हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
Libra (तुला)
Jul 30, 2016
पॉजिटिव -  अपने कामकाज के बारे में गंभीरता से विचार करेंगे। किसी से मिली जानकारी से या किसी विज्ञापन से कोई नया ही काम करने के प्रति प्रेरित होंगे। दूसरों की सलाह पर ध्यान दें। नए लोगों से मिलना आपको कुछ नए और फायदेमंद अनुभव देने वाला है। शिक्षा से जुड़ी यात्रा हो सकती है या किसी और कारण से भी यात्रा होती है, तो वह फायदेमंद रहेगी। यात्रा के दौरान ही कई नई बातें आपको पता चल सकती है। आपके विवाह की चर्चा चल रही है, तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति से आपकी लंबी बात होगी। कुछ ही दिनों में फिर से आपके अच्छे दिन लौटेंगे।


नेगेटिव - थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। घर से बाहर निकलने की भी इच्छा कम होगी। कुछ अजीब विचार आपके काम में रुकावट बन सकते हैं। कुछ पुराने काम भी अधूरे रह सकते हैं।

लव- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपका मूड भी अच्छा रहेगा।

करियर- बिजनेस में फायदा और पदोन्नति या उसकी सूचना का इंतजार है। तुला राशि वाले लोग आज संभलकर रहें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

हेल्थ- मानसिक तनाव और थकान हो सकती है।
Scorpio (वृश्चिक)
Jul 30, 2016
पॉजिटिव -  अचानक फायदा हो सकता है। धन लाभ आसानी से और अचानक होगा। आपको पैसों की जरूरत है, तो कोई मददगार भी आसानी से मिल जाएगा। आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से होगी, जो आपको अपनी सोच बदलने के लिए प्रेरित करेंगे। आप अपनी भावनाओं और चिंताओं को बहुत अच्छी तरह व्यक्त कर सकेंगे। रोजमर्रा के कुछ काम भी आज पूरे हो जाएंगे। आपको पार्टनर से सहयोग मिलेगा।

नेगेटिव - बेवजह और छोटी-छोटी बातों को ज्यादा तूल न दें। वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़ों से जितना हो सके बचें। रोजमर्रा का कोई काम आपको परेशान कर सकता है। इससे आपका मूड भी खराब हो सकता है। आपको चुनौतीपूर्ण कामों में नहीं फंसना चाहिए। बेरोजगारों को निराश भी होना पड़ सकता है। वाहन के कारण दुखी होंगे और परेशान भी हो सकते हैं।

लव-  पार्टनर से प्यार रहेगा। पार्टनर आपको बड़ा फायदा भी करवा सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

करियर-  कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं। रुके हुए कुछ काम ही पूरे हो पाएंगे। आज कुछ काम अधूरे भी हो सकते हैं। वृश्चिक राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

हेल्थ- सेहत ठीक-ठीक ही रहेगी। शारीरिक परेशानियां कुछ कम हो सकती है।
Sagittarius (धनु)
Jul 30, 2016
पॉजिटिव -  आपका जोश चरम पर होगा। नए लोग आपसे जुड़ेंगे। रोमांस और प्यार के मामले में दिन थोड़ा ठीक भी रहेगा। संबंधों का महत्व आप समझेंगे। रिश्तों से जुड़े कई पहलू आपके लिए खास होंगे। किसी रिश्ते को मजबूत करने या टूटते रिश्ते को बचाने के लिए कोई सलाह लेनी हो, तो बहुत अच्छा समय है। आज आप ऐसे कई काम निपटा सकते हैं, जिनकी अनदेखी आप काफी समय से करते आ रहे हैं। अचानक सामने आने वाले कामों के लिए खुद को पहले से तैयार कर लें।

नेगेटिव - जिम्मेदारियों का एक्स्ट्रा बोझ आ सकता है। सावधान रहें। कुछ गलत न हो जाए। जोश-जोश में होश न खोएं। आपको छोटी गलतफहमी भी हो सकती है। किसी छोटी सी बात से आप परेशान भी रहेंगे। परिवार में विवाद हो सकता है। दिनभर कुछ ऐसे लोग मिलेंगे जो आपसे कोई काम निकलवाना चाहते हैं।

लव- लव पार्टनर से धन लाभ हो सकता है। पार्टनर आपकी भावनाओं और इरादों को भी समझेगा।

करियर - अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर विवाद होने के भी योग हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। धनु राशि के कुछ लोग जॉब बदलने का विचार भी बना सकते हैं।

हेल्थ- मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
Capricorn (मकर)
Jul 30, 2016
पॉजिटिव -  संतान से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में किस्मत के सहयोग से ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे। पैसों या रोजगार के संबंध में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आप जिसे सभी से छिपा कर रखना चाहेंगे। आसपास के कुछ लोगों के साथ आपका व्यवहार और बातचीत बहुत सफल, सकारात्मक और आनंददायक रहेगी। सौदेबाजी की स्थिति में आपका पलड़ा भारी रहेगा। आज जो भी कोशिश करेंगे, लोग उसका समर्थन करेंगे। आपके सोचे हुए ज्यादातर काम भी पूरे हो सकते हैं।

नेगेटिव - गुस्से पर कंट्रोल करें तो दिन बनेगा वरना काम बिगड़ सकते हैं। कोई भी फैसला जोश में आकर न लें। आपको अकेलेपन का अहसास भी हो सकता है।  अपने मन की बात या खुशी किसी से शेयर न करें। पुत्र से सहयोग नहीं मिलने से दुखी हो सकते हैं। प्रेमियों के लिए दिन ठीक नहीं है। ग्रह-योग थोड़ा परेशान कर सकते हैं। आज एक अजीब सी बेचैनी और छटपटाहट भी महसूस करेंगे। जल्दबाजी से कोई काम न करें। उतार-चढ़ाव भरा दिन हो सकता है। पार्टनर को आपके गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है।

लव- जीवनसाथी से सहयोग व समर्थन नहीं मिलने से परेशान रहेंगे।

करियर-  कार्यक्षेत्र में आपकी बदनामी भी हो सकती है। संयम से काम लें। कॉमर्स वाले और मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। अन्य फील्ड के स्टूडेंट्स थोड़े परेशान रहेंगे।

हेल्थ- सेहत के मामले में आप सावधान रहेंगे। खुद को लेकर या कुछ शारीरिक मामलों में भी आपको टेंशन हो सकती है|
Aquarius (कुंभ)
Jul 30, 2016
पॉजिटिव - दिमाग से काम लें। आपका सौंदर्य बोध भी आज चरम पर होगा। आप आकर्षक नजर आएंगे। आपके जीवन में कई बदलाव भी हो सकते हैं। वे बहुत सकारात्मक रहेंगे आज नए लोगों से दोस्ती होने और संपर्क बनाने का योग है। आपका व्यक्तित्व और क्षमताएं विकसित होंगी। अपनी अलग पहचान बनाने में आप समर्थ रहेंगे। दोस्तों के साथ आपको सामाजिक कार्यक्रमों में बहुत आनंद आएगा। प्रेमी के साथ संबंधों में सुधार होगा। भागीदारी में आपके निर्णय फायदेमंद होंगे। लव लाइफ  में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। विद्यार्थियोंं के लिए दिन अच्छा रहेगा।

नेगेटिव - किसी ऐसे काम में हाथ डालने से बचें जो किस्मत के सहयोग से होने हों। आज आप किसी भी काम में अति न करें। हिम्मत और जोश से ही काम न लें। आज आपके कुछ काम भी बिगड़ सकते हैं। आपके लिए दिन खर्चा और थोड़ी परेशानियों वाला हो सकता है। घर या ऑफिस, कहीं मन नहीं लगने से परेशान रहेंगे। दुश्मन आप पर हावी हो सकते हैं। सोचे हुए काम बिगड़ सकते हैं।

लव- लव लाइफ में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। शाम को महसूस होने वाली थकावट पारिवारिक उत्साह पर असर डालेगी। अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा है।

करियर-  कार्यक्षेत्र में पैसों से संबंधित परेशानियां खत्म होंगी। मेहनत से पद और सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियोंं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

हेल्थ- सेहत का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं।
Pisces (मीन)
Jul 30, 2016
पॉजिटिव - आपका रवैया काफी सहानुभूतिपूर्ण और लचीला रहेगा। ज्यादातर मामलों को आप पूरी गहराई में जाकर समझ सकेंगे। माता-पिता के साथ संबंधों में विशेष सुधार भी होगा। किसी दोस्त के साथ कोई बहुत भावनात्मक और निजी समस्या रहेगी जो आपकी मदद से खत्म भी हो जाएगा। आप कोई ऐसा फैसला भी कर सकते हैं, जिसका असर दूसरों पर पड़ता हो। दोस्त आपसे संपर्क करते रहेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।

नेगेटिव - भोजन सावधानी से करें। मेहनत की तुलना में सफलता कम मिलेगी। चिंता, व्याकुलता और भाग-दौड़ भी रहेगी। किसी की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाने के पहले विचार जरूर कर लें। दूसरों के इरादे और उनके मन की बातें समझने में आपसे कुछ गलती भी हो सकती है। अधिकारियों और बुजुर्गों से बातचीत में आपको विशेष सावधानी रखनी चाहिए। किसी से बेवजह विवाद करने से बचें। अनुमान के आधार पर कोई हरकत करने से बचें। आपके और जीवनसाथी के बीच में कोई अनबन भी हो सकती है। ऑफिस में जूनियर आपसे नाराज हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।


लव- पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमी भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन भी सुखमय होगा।

करियर- कार्यक्षेत्र में विवाद और रुकावटों का योग भी बन रहा है। आज आप सावधान रहें। विद्यार्थियोंं के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा।

हेल्थ- वाहन दुर्घटना का डर रहेगा। सावधान रहें।